Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News:

latest

भागलपुर में गिल्ली डंडा का तकनिकी सेमिनार का समापन

बिहार गिल्ली डंडा एसोसिएशन और झारखण्ड गिल्ली डंडा एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वाधान में भागलपुर के बिरला ओपन स्कूल में एकदिवसीय गिल्ली डंडा टेक्न...

बिहार गिल्ली डंडा एसोसिएशन और झारखण्ड गिल्ली डंडा एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वाधान में भागलपुर के बिरला ओपन स्कूल में एकदिवसीय गिल्ली डंडा टेक्निकल सेमिनार का आयोजन 30 जुलाई को किया, जिसमे बिहार एवं झाखंड के करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

इंडियन गिल्ली डंडा फेडरेशन के तकनिकी निदेशक मास्टर बी. के. भारत द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रक्षिशण प्रदान दिया गया और प्रक्षिशण के बाद सभी को इंडियन गिल्ली डंडा फेडरेशन द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

झारखण्ड गिल्ली डंडा एसोसिएशन के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि पहली बार हमने  प्रदेश  में एक कैंप का आयोजन किया हैं और जल्द ही राज्य स्तरीय गिल्ली डंडा प्रतियोगिता कराई जाएगी और नेशनल के लिए टीमों को चयन किया जायेगा, क्योकि गिल्ली डंडा का नेशनल इस वर्ष दिल्ली में नवंबर माह में आयोजित होने वाला हैं।  

बिहार गिल्ली डंडा एसोसिएशन के सचिव शैलेश ने बताया कि गिल्ली डंडा खेलकर बचपन की यादे ताज़ा हो गयी, अब अपना प्राचीन एवं परम्परागत खेल गिल्ली डंडा को देश एवं दुनिया में एक नहीं पहचान मिलेगी। 

इंडियन गिल्ली डंडा फेडरेशन के तकनिकी निदेशक मास्टर बी. के. भारत ने बताया कि गिल्ली डंडा को खेलो इंडिया रूरल एवं इंडिजेनस खेलो में शामिल किया गया हैं, जो  सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार और युवा खेल मंत्रालय, ओडिशा सरकार द्वारा भुबनेश्वर की कलिंगा यूनिवर्सिटी में 7 से 12  जून एक आयोजित किये गए थे।  जिसमे  पहली बार गिल्ली  डंडा के साथ साथ मल्ल्युद्ध, लागुरी, मलखम्ब, थांग-था सहित करीब 15 खेलो को शामिल किया गया था।  

No comments

Rajasthan Clinches Title at 5th National Gilli-Danda Championship 2026 Held in Chandigarh

Chandigarh, 3 May 2026: The 5th National Gilli-Danda Tournament 2026 was successfully organized from 1–3 May 2026 at Panjab University, C...